मछलीशहर: मछलीशहर में न्याय के लिए सड़क पर उतरे वकील, अधिकारियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ और एसडीएम (न्यायिक) पवन सिंह की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों की तानाशाही, पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।