कैरो: कैरो मे सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू विद्यालय बना चैंपियन, सढ़ाबे उपविजेता।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत बुधवार दोपहर 12 बजे प्रखंड स्तरीय अंडर-17 आयुवर्ग की स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया।