लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में शिवप्रसाद साहू मेमोरियल T20 टूर्नामेंट 5 से 8 मार्च तक होगा, पूर्व सांसद साहू ने किया निरीक्षण
आगामी 5 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले शिवप्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 3 बजे बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने निरीक्षण किया।