अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मांगा मोबाइल, खाते से उड़ा दिए 1.48 लाख रुपये
दुर्ग के शासकीय जिला अस्पताल में मरीज के परिजन से रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर बैंक खाते से ₹1,48,301 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मोबाइल का दुरुपयोग कर बैंक खाते से रकम की ठगी की। शिकायत के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमलजीत बांदे उर्फ कमल को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदा गया सोने का मंगलसूत्र, घड़ी, पावर बैंक, मोबाइल फोन और ₹20,200 नकद समेत कुल ₹55,700 की सामग्री बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#DurgNews #DurgPolice #CyberCrime #OnlineFraud #ChhattisgarhNews