मीनापुर: मीनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण, कई मानकों की जांच की गई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार दोपहर ढाई बजे में कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में अस्पताल के कई मानकों की जांच की गई। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि टीम ने सफाई और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।