मीनापुर: मुस्तफागंज सीएसपी लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज गांव से पुलिस ने सीएसपी लूटकांड के आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार हुए आरोपी मुस्तफागंज गांव के निवासी पवन कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि गत वर्ष 14 नवंबर को सीएसपी में हुई लूटकांड में वह आरोपित था।