मीनापुर: तालीमपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के तालीमपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने गुरुवार दोपहर तीन बजे तक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी से उपयोग करते चार लोग पकड़े गए। इस मामले को लेकर नेउरा सर्किल के कनीय अभियंता विनय कुमार के बयान पर अजय साह, बिपीन सहनी, प्रेमलाल साह और गोनौर साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।