बेगूसराय: वार्ड- 45 पानगाछी धाम में किशोर कुणाल पथ का नामकरण, मेयर रहीं मौजूद
शहर के वार्ड- 45 में पान गाछी धाम में पूर्व आईपीएस स्वर्गीय किशोर कुणाल पथ का नामकरण बुधवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया. इसके मुख्य अतिथि में पिंकी देवी थी. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक पथ नहीं, बल्कि हमारे समाजसेवियों के योगदान को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास है. इस मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.