अकलतरा: आभार और जनदर्शन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने अकलतरा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा किया
जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने आभार और जनदर्शन कार्यक्रम के तहत अकलतरा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंची। यहां इन्होंने जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया और उनकी समस्याएं सुनीं। आभार और जनदर्शन कार्यक्रम के तहत हरदी, सराईपाली, भैंसतरा, करहीडीह, बुचीहरदी और बम्हनीन गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की गई।