अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की चढ़ी भेंट #jansamasya
ग्रामीणों के मुताबिक, 2 करोड़ 72 लाख रुपये जल जीवन मिशन योजना के तहत स्वीकृत हुआ था और कार्य पूरे नहीं हुए हैं और पीएचई के अफसरों ने सांठगांठ कर पोड़ीदल्हा गांव में 100 फीसदी घरों तक जल पहुंचने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। कई गलियों में पाइप नहीं बिछी है। पानी टंकी बनाई गई है और अफसरों ने ठेकेदार के साथ मिलकर बड़े स्तर पर योजना की राशि का बंदरबांट किया है।