अकलतरा: परसाही नाला गांव में अनोखी परंपरा, कबड्डी में जीत के बाद ग्राम के सुफल देवता को समर्पित की जाती है शील्ड
अकलतरा क्षेत्र के परसाही नाला गांव में युवाओं और ग्रामीणों ने अनोखी परम्परा की शुरुआत की है। यहां पीढ़ी दर पीढ़ी कबड्डी खेल खेलने की परंपरा है और जहां भी प्रतियोगिता में परसाही नाला गांव की टीम जाती है, वहां से प्रथम और द्वितीय जीत कर आती है। सबसे खास बात है कि जीत के बाद शील्ड को कबड्डी खेलने वाले युवाओं के द्वारा ग्राम के सुफल देवता को समर्पित किया जाता है।