अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में बाप-बेटे ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। मारपीट की वजह से प्रदीप कुर्रे को चोट आई है। दरअसल, कोटमीसोनार गांव के प्रदीप कुर्रे ने बताया की वह ड्यूटी करके लौटा था।