अकलतरा: अर्जुनी चौक में कार की ठोकर से पति-पत्नी को आई चोट, अकलतरा थाना में दर्ज हुआ केस
अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी चौक में कार की ठोकर स पति-पत्नी को चोट आई है। पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, बलौदा क्षेत्र के सोहन नायक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। इससे दोनों पति-पत्नी को चोट आई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।