अंतिम सोमवारी पर झरनाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब
कोडरमा। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर झुमरी तिलैया के झरनाकुंड में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तरवाहिनी नदी से पवित्र जल लेकर हजारों शिवभक्तों ने करीब 14 किलोमीटर की कांवर पदयात्रा की और ध्वजाधारी धाम पहुंचकर 777 सीढ़ियां चढ़कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।
श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा पिछले 26 वर्षों से आयोजित इस पदयात्रा को लेकर प्रशासन ने 43 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की थी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा शिविर लगाए गए। राजद नेता सुभास यादव की ओर से भी नींबू पानी, शर्बत और फलाहार की व्यवस्था की गई।
Koderma, Kodarma | Aug 24, 2026