रायबरेली: कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने ड्रेनेज के गड्ढे में गिरी पुलिस लिखी बाइक, बाल-बाल बचा सवार, वीडियो हुआ वायरल
Raebareli, Raebareli | Aug 18, 2026
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित,डीएम ऑफिस के सामने ड्रेनेज के लिए खोदा गया,नाला अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।जिसमें एक बाइक सवार युवक नाले में जाकर गिर गया,और उसकी बाइक इस नाले में गिर गई,गनीमत रही की बाइक सवार को कोई छोटा नहीं आई नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों ने,प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खडे किया।