माखन नगर: नसीराबाद में आबकारी विभाग ने 9 पेटी अवैध देशी शराब की ज़ब्त
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 5, 2026
नसीराबाद में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 पेटी देशी मसाला शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 81 बल्क लीटर बताई गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।