लोहरदगा: जिला अधिवक्ता संघ ने प्रोटेक्शन एक्ट और अन्य मांगों को लेकर किया विरोध, सोमवार से काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्य
लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ लोहरदगा के तत्वावधान में प्रोटेक्शन एक्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में शनिवार शाम 4 : 15 बजे जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी विरोध कार्यक्रमों पर निर्णय लिया गया।