लोहरदगा: डीसी ने PMEGP और PMFME की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए
लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार दोपहर 1:00 बजे डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना PMFME की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्यों, स्वीकृत ऋणों और उनके वितरण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।