लोहरदगा: अभिलाषा सभागार में 'पोषण भी, पढ़ाई भी' एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
पोषण भी, पढ़ाई भी" कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को शाम 4 बजे लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान LGSS और इंडिया लिटरेसी प्रोजेक्ट ILP के संयुक्त तत्वावधान में अभिलाषा सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं।