लोहरदगा: लोहरदगा में जिला स्तरीय सहकारिता विकास समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश
लोहरदगा समाहरणालय सभागार में शनिवार दोपहर 12 : 30 बजे उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित लैम्प्स LAMPs की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की।