भितरवार: गिरिराज जी की परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी आयशर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
वृंदावन स्थित गिरिराज जी की परिक्रमा का लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी आयशर वाहन भितरवार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे मैं एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब सात से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है।