पथरगामा: पथरगामा में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, पूजा कमेटी के सदस्यों से की बातचीत
झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री माननीय संजय प्रसाद यादव ने शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के अवसर पर हिलावें बिषाहा रजौन मोड़ दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की उन्होंने क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य शांति और सोहार्द पूर्ण की कामना की। मंदिर में पूजा कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों से बातचीत की।