अलवर: अलवर में बरसात से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू होगा, आज विकास पथ से होगी शुरुआत
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। बरसात से पहले जलभराव और ट्रैफिक समस्या से राहत के लिए नगर निगम और यूआईटी ने संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत आज शाम विकास पथ से होगी। पहले चरण में नालों, सड़कों और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे।