पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा,लालू प्रसाद यादव तय करेंगे सीट शेयरिंग का मामला
NDA में सीट बटवांरा हो चुका है ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर महा गठबंधन में सीटों का बंटवारा कब होगा। ऐसे में बुधवार को राबड़ी आवास पर अपना बयान देते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीट शेयरिंग का मामला तय करेंगे। मौके पर संसदीय बोर्ड की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।