पटना ग्रामीण: भारत का दिल राहुल जी के साथ और उन्हें पीएम देखना चाहता है: एयरपोर्ट पर बोले पूर्व सांसद पप्पू यादव
पूर्व सांसद पप्पू यादव बुधवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और कहा कि राहुल जी ने लोगों का दिल जीता है और भारत का दिल राहुल गांधी जी के साथ है। लोग उन्हें पीएम देखना चाहते हैं।