जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने प्रस्तुत किया वर्ष 2025 का पुलिस प्रशासन का लेखजोखा, अपराधों में आई कमी
बस्तर जिला पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने आज बस्तर पुलिस के वर्ष भर के कार्यों का लेखजोखा प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में साइबर ठगी , चोरी नकबजनी के प्रकरणों में पिछले वर्ष की तुलना में आंशिक रूप से सफलता हासिल की है। इसके अतिरिकत अवैध नशे के विरुद्ध बस्तर पुलिस ने उल्लेखनी सफलता हासिल की और कई आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।