जगदलपुर: पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने धान खरीदी और NMDC के CSR मद को लेकर सरकार और NMDC प्रबंधन पर उठाए सवाल
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सरकार को जमकर घेरा , उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी को लेकर गम्भीर नहीं है , खरीदी केंद्रों से धान का उठाव न होने के कारण धान खरीदी की प्रक्रिया धीमी हो गई है।जिससे किसान परेशान है । पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा सरकार धान उठाव की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करे ।