जगदलपुर: नगरनार में बीमा की किस्त जमा करने के नाम पर की गई धोखाधड़ी का खुलासा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने किया, 5 आरोपी गिरफ्तार
विगत अप्रैल माह में नगरनार थाने में पार्थी कमलोचन कश्यप के रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बीमा की किस्त जमा के करने के नाम पर उन्होंने लगभग 20 लाख रुपए जमा कर दिए थे। परंतु बीमा की अवधि पूर्ण होने के बाद जब उन्होंने राशि क्लेम किया तो उन्हें समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं ।जिसके बाद बस्तर पुलिस में साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की ।