पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अशोकनगर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सेहराई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।