जहानाबाद: जिले के पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, अब ₹1100 प्रतिमाह पेंशन; जून से मिलेगा लाभ
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार करते हुए दिनांक 21 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पेंशन राशि में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। जिसके तहत विभिन्न पेंशन योजना के अंतर्गत पूर्व में मिलने वाली ₹400 की पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1100 किया गया है।