मुज़फ्फरनगर: जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए
मुजफ्फरनगर के छपार में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेता नंगला के जंगल में पुलिस और फरार आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में सलमान और अव्वलीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए।