#भारत #स्काउट्स एवं #गाइड्स की #जिला स्तरीय #बैठक संपन्न, विद्यालयों में गतिविधियों को गति देने पर जोर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 12 नवंबर 2026 को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दाऊपारा मुंगेली में आयोजित की गई। बैठक में डॉ मोहन लाल पटेल जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त तथा विमित्रा घृतलहरे विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला सहायक आयुक्त अशोक सोनी डीएमसी, वार्ड पार्षद विजय बंजारा,महादेव यादव,की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों, स्काउट्स एवं गाइड्स प्रभारियों, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, कब मास्टर, फ्लॉक लीडर सहित संबंधित पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें दल पंजीयन एवं नवीनीकरण की सूची, चार्टर वारंट के नवीनीकरण एवं संशोधन, विद्यालयों द्वारा जमा अंशदान की जानकारी तथा ओ वाय एम एस एवं BSG ID से संबंधित विषय शामिल रहे।
इसके साथ ही संस्था प्रमुख एवं स्काउट मास्टर के नाम, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर की जानकारी अद्यतन करने, रजत पंख, तृतीय चरण, तृतीय सोपान एवं निपुण कोर्स में सम्मिलित विद्यार्थियों की सूची तैयार करने तथा शिक्षकों के संस्था परिवर्तन की स्थिति में वारंट परिवर्तन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बाल दिवस कार्यक्रम के आयोजन, विभिन्न प्रमाण पत्रों के वितरण तथा स्काउट्स एवं गाइड्स की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
अधिकारियों ने विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को अधिक सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, सहयोग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से अजय चन्द्रवंशी जिला संगठन आयुक्त, अमित गुप्ता जिला सचिव, पीताम्बर मानिकपुरी, तीनों ब्लॉक सचिव सहित स्काउटर गाइडर मौजूद रहे
बैठक का उद्देश्य जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को सुव्यवस्थित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ना रहा।
@followers #BSG #bsgindia
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#bigbreakingnewshindi
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#viralnewsupdateels
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Nov 12, 2026