हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने किए बदलाव, दो थानों के प्रभारी बदले
Huzur, Bhopal | Dec 3, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद राजधानी में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र भी मौजूद थे।