ललितपुर: ग्राम बंट निवासी किशोरी को सोते समय सर्प ने डंसा, जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत
ग्राम बंट में घर पर सोते समय किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसके चलते उसके हालत बिगड़ने लगे। परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में किशोरी की मौत हो गई।