ललितपुर: ग्राम जमौरा स्थित नहर में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जमौरा स्थित नहर में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के जिम्मेवारों को दी। परंतु समय से वन विभाग की टीम न पहुंचने के चलते, ग्रामीणों ने प्रयास कर उक्त मगरमच्छ को रस्सियों से बांध दिया।