ललितपुर बानपुर मार्ग स्थित ग्राम खोखरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। जहां 108 एंबुलेंस की मदद से उक्त घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।