चित्रकोट की वादियों में बस्तर की संस्कृति से रूबरू हुए देशभर के अधिकारी 🌿
जगदलपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के समापन के बाद विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारियों और विषय-विशेषज्ञों ने विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया।
यहां स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक गौर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। मांदरी और ढोल की थाप पर कलाकारों की लयबद्ध प्रस्तुति ने बस्तर की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक पेश की।
इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात की विशाल जलधारा, प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास की जैव विविधता ने अधिकारियों को प्रभावित किया। उन्होंने बस्तर में इको-टूरिज्म और स्थानीय वनोपज को सहकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
चित्रकोट का प्राकृतिक वैभव, गौर नृत्य की थाप और बस्तर का आत्मीय आतिथ्य—यही है बस्तर की अनूठी पहचान।
#Bastar #ChitrakoteWaterfall
Bastar, Chhattisgarh | Oct 9, 2026