देवबंद: कावड़ यात्रा के दौरान दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में दुकानदारों के नाम लिखे जाने का देवबंद के उलेमा न जताया विरोध
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में दुकानदारों के नाम लिखे जाने के पुलिस प्रशासन के निर्णय पर बहस शुरू हो गई है। मुस्लिम समाज इसे हिंदू-मुस्लिमों के बीच दूरियां बढ़ाने वाला फैसला करार दे रहा है। देवबन्द दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि हम सब हजरत आदम की औलाद हैं बाद में आस्थाएं बदल गईं।