कैराना: कैराना के ऊंचागांव स्थित मंदिर के निकट छात्र समेत दो युवकों की मौत का मामला, बाइक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी उमैद ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 24 अक्टूबर की रात उसका भांजा जावेद और मोहल्ले का छात्र आहद कांधला से मेला देखकर बाइक से वापस आ रहे थे। कांधला रोड पर ऊंचागांव स्थित मंदिर के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आहद और जावेद की मौत हो गई थी।