सुजानगढ़: गनोड़ा-सारोठिया रोड हादसे के बाद तनाव, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
गनोड़ा-सारोठिया रोड पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बुधवार को मामला गरमा गया। राजकीय अस्पताल में वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थार चालक की गिरफ्तारी, इंश्योरेंस कंपनी पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग रखी हैं।