ब्यौहारी: इलाज में देरी से 7 वर्षीय मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा
ब्यौहारी अस्पताल में 7 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू कर अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की है।