Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image
image
image

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2026 के निमित्त योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित। पानीपत 20 जून–आयुष विभाग की ओर से शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में में हजारों लोगों ने सक्रीय भागीदारी निभाई, जिनमें पतंजलि से अशोक अरोड़ा ने प्रोटोकॉल प्रशिक्षण औरआयुष विभाग पतंजलि के ट्रेनर्स ने प्रदर्शन किया। हरियाणा सरकार की डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि “फिट हरियाणा” पहल को इन कार्यक्रमों से नई गति मिल रही है। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त जन-अभियान बनता जा रहा है। इसी के साथ “योग युक्त—नशा मुक्त हरियाणा” एवं औषधीय पौधा रोपण के माध्यम से “हरित योग” का संदेश भी प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। योग और ध्यान के अभ्यास से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि योग हमारे लिए बहोत ही _जरूरी _______________________________________________________ उल्लेखनीय है कि हरियाणा योग आयोग के प्रयासों से विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, पुलिस बल, कैदियों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को आयुष विभाग के माध्यम से लगातार सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व के कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है कि— “फिट हरियाणा, योग युक्त—नशा मुक्त हरियाणा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त और स्वस्थ भविष्य की दिशा में जन-आंदोलन है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा,डीएसपी सुरेश सैनी,डीएसपी राजवीर सिंह,जिला खेल अधिकारी सत्य वीर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर राज कपूर, डॉक्टर योगेश जिला योग कोऑर्डिनेटर महिपाल प्रोग्राम मैनेजर _योग स्पेशलिस्ट नीलीमा व नरेश, आयुष विभाग से योग सहायक संदीप,विकास कुमार,रेनू इत्यादि उपस्थित रहे |

Panipat, Panipat | Jun 20, 2026

MORE NEWS