राजगढ़: धानोठी बड़ी के सरकारी स्कूल में सफाई, खेलकूद व्यवस्था और 11 हजार की बिजली लाइन हटाने की मांग, SDM के नाम दिया ज्ञापन
Rajgarh, Churu | Oct 2, 2026 सिद्धमुख तहसील के धानोठी बड़ी के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम राजगढ़ के नाम तहसीलदार राजगढ़ हनुमान सिंह पूनिया को ज्ञापन सौंपकर राजकीय उ.मा.विद्यालय धानोठी बड़ी में साफ-सफाई, खेलकूद व्यवस्था करवाने और स्कूल के सामने से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि सिद्धमुख के गांव धानोठी बड़ी के राउमावि का मामला है।