सुजानगढ़: चापटिया तलाई की पाइपलाइन टूटी, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान
सुजानगढ़। चापटिया तलाई से शहर का पानी बाहर डालने वाली पाइपलाइन रखरखाव के अभाव में जगह-जगह से टूट गई है। करीब 2 किमी लंबी लाइन में 20 से ज्यादा लीकेज होने से पानी खेत तक नहीं पहुंच रहा और रास्ते में ही बह जा रहा है। किसान राजकुमार बेड़ा ने बताया कि नगर परिषद ने उनके 38 बीघा खेत में पानी डालना था।