हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क, गहरे गड्ढे में गिरी महिला
हरिद्वार में पैदल जा रही एक महिला के पैरों के नीचे अचानक सड़क धंस गई और वह गहरे गड्ढे में जा फंसी। सड़क पर अचानक बड़ा गड्ढा बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tehri, Tehri Garhwal | Jul 31, 2026