नौहट्टा: त्रिवेणी चौक के पास आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
त्रिवेणी चौक के पास आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट, चार लोग गिरफ्तार नौहट्टा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौक के पास पुराने आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष मंगलवार को थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।