मुरैना नगर: मिल एरिया रोड पर कोचिंग छात्र पर चाकू से हमला, 7 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग की
मुरैना शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र की मिल एरिया रोड पर 13 मई को कोचिंग पढ़ने आए 19 वर्षीय छात्र गौरव श्रीवास पर उसके गांव के युवक करन छारी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में गौरव का ग्वालियर में इलाज जारी है।आज बुधवार को परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूमकर परिवार को धमका रहा है।