शाहजहांपुर: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं, कहा- सरकार का दोहरा चरित्र उजागर होना चाहिए
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रविवार को शाहजहाँपुर पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की और भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा।जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह झूठ और आंकड़ों की बाज़ीगरी पर टिकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर होना बेहद जरूरी है।