शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने तुर्की खेड़ा में बनाए गए अटल सहजन वन का निरीक्षण किया, संबंधित को दिए दिशा-निर्देश
दरअसल शाहजहांपुर में हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड भवालखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में 18 जुलाई को अटल सहजन वन की स्थापना की गई थी। आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सहजन वन में पौधारोपण किया और निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वह हर 15 दिन में वन का निरीक्षण करेंगे।