नागौर: बिजली कटौती की समस्या को लेकर ताऊसर के ग्रामीणों ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागाैर के निकटवर्ती गांव ताऊसर मे बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। जिसमे बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली कटौती की जा रही है। दिन-रात बिजली कटौती होने से लोग परेशान है। एक छोटा सा फाल्ट हो जाता है, तो पूरी रात बिजली नहीं आती है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव मे थ्री-फेस बिजली आपूर्ति करवाने की मांग की।